Odpp Hariharpur

Union Bank New Scheme

Union Bank Scheme: बैंक की वेलनेस डिपॉजिट स्कीम से ग्राहक खुश! FD के साथ इंश्योरेंस का फायदाUnion Wellness FD: देश के सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने एक नई और रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च कर दी है। इसका नाम 'यूनियन वेलनेस डिपॉजिट' है। इस एफडी स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें स्वास्थ्य बीमा कवर भी शामिल है। यह स्कीम फाइनेंशियल और हेल्‍थ को ध्‍यान में रखकर बनाई गई है। यह 375 दिन की रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसमें 18 साल से लेकर 75 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं।

इसमें न्यूनतम जमा राशि 10 लाख रुपये है। अधिक से अधिक 3 करोड़ रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसके स्कीम के जरिए ग्राहकों को 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में निवेश करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। जिससे वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दर बढ़कर 7.25 फीसदी सालाना हो जाएगी।

यूनियन वेलनेस डिपॉजिट स्कीम में लोन की सुविधा
यूनियन वेलनेस डिपॉजिट स्कीम में प्रीमैच्योर क्लोजर और एफडी पर लोन की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। यह 375-दिन वाली सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस कवर है। जिसमें कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की सुविधा शामिल है। इसके अलावा निवेशकों को रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड के जरिए लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। यानी निवेशकों को RuPay Select डेबिट कार्ड के जरिए लाइफस्टाइल बेनिफिट्स जैसे शॉपिंग, डाइनिंग, फिटनेस आदि क्षेत्रों में विशेष छूट और सुविधाएं मिलेंगी। इसमें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खोलते हैं तो सिर्फ प्राइमरी अकाउंट होल्डर को ही बीमा कवर मिलता है।

NRI को नहीं मिलेगा फायदा
इस स्कीम के तहत एनआरआई ग्राहक खाता नहीं खोल सकते। साथ ही, कई छोटी एफडी (क्यूम्युलेटिव या मल्टीपल डिपॉजिट) इस स्कीम के तहत नहीं आएंगी। इसमें मिलने वाला हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ एक बार ही मिलता है, यानी एफडी को रिन्यू कराने पर नया कवर नहीं मिलेगा। इंश्योरेंस सिर्फ मूल मेच्योरिटी तारीख तक ही वैलिड रहेगा, चाहे आप एफडी को आगे बढ़ा भी लें। इसलिए खाता खोलते समय नॉमिनी का नाम देना अनिवार्य है। इसकी वजह ये है कि इसमें हेल्थ इंश्योरेंस एफडी राशि से लिंक होता है।

No comments

Theme images by Nikada. Powered by Blogger.